सोनम गुप्ता
सोनम गुप्ता

@bhagwa_sonam

10 تغريدة 2 قراءة Jun 08, 2024
श्री तिरुपति बालाजी का रहस्य.......!!
भारत के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है तिरुपति बालाजी का मंदिर आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित है इस मंदिर में विराजमान भगवान वेंकटेश्‍वर स्‍वामी जी का श्रीविग्रह है
जिसे भगवान विष्णु का अवतार भी माना जाता है। हम यहां तिरुपति बालाजी के ऐसे 7 रहस्य के विषय में बात करेंगे जिससे आप जानकर अभिभूत हो जाएंगे यहां के सारे रहस्य का जवाब वैज्ञानिकों के पास भी नहीं है.!
1:- श्रीविग्रह पर लगे बाल असली हैं.!! भगवान वेंकटेश्‍वर स्‍वामी के श्रीविग्रह पर लगे बाल कभी नहीं उलझते वह हमेशा मुलायम रहते हैं ऐसा क्यों होता है इसका जवाब वैज्ञानिकों के पास भी नहीं है।
2:- हजारों साल से बिना तेल का जलता दिया.!! मंदिर के गर्भगृह में एक दीपक जलता है आपको जानकर हैरानी होगी यह दीपक हजारों सालों से ऐसे ही जल रहा है वह भी बिना तेल के यह बात काफी ज्यादा हैरान करने वाली है ऐसा क्यों है इसका जवाब आज तक किसी के पास नहीं है
3:- मंदिर के श्रीविग्रह
को पसीना आता है.!! मंदिर का गर्भगृह को ठंडा रखा जाता है पर फिर भी श्रीविग्रह
का तापमान 110 फॉरेनहाइट रहता है जो कि काफी रहस्यमई बात है और उससे भी बड़ी रहस्यमई की बात यह है
कि भगवान का श्रीविग्रह
को पसीना भी आता है जिसे समय-समय पर पुजारी पोछते रहते हैं।
4:- भगवान का श्रीविग्रह समुद्र की लहरों की आवाज.!! भगवान वेंकटेश्‍वर के श्रीविग्रह
के कानों के पास अगर ध्यान से सुना जाए, तो समुद्र की लहरों की आवाज आती है। यह भी काफी विचित्र बात है।
5:- श्रीविग्रह
बीच में है या दाई ओर है.!! जब आप श्रीविग्रह
को गर्भगृह को बाहर से देखेंगे तो आपको श्रीविग्रह
दाई ओर दिखाई देगी और जब आप श्रीविग्रह को गर्भगृह के अंदर से देखेंगे तब आपको श्रीविग्रह
मध्य में दिखेगी।
6:- विशेष गांव से आता है फूल.!! तिरुपति बालाजी मंदिर से करीब 23 किलोमीटर दूर एक गांव पड़ता है इसी गांव से मंदिर के लिए फूल, फल, घी आदि जाता है इस गांव में बाहरी व्यक्ति का प्रवेश पर प्रतिबंध है और इस गांव के लोग काफी पुरानी जीवन शैली का उपयोग करते हैं।
7:- परचाई कपूर भी बेअसर है.!! परचई कपूर एक खास तरह का कपूर होता है जिसे पत्थर पर लगाने पर पत्थर कुछ समय बाद चटक जाता है मगर इस कपूर को भगवान की श्रीविग्रह पर लगाया जाता है और इस श्रीविग्रह पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
जय श्री हरि जय गोविंदा ❤️

جاري تحميل الاقتراحات...