Vibhu Vashisth 🇮🇳
Vibhu Vashisth 🇮🇳

@Indic_Vibhu

9 تغريدة 3 قراءة Mar 10, 2024
🌺।।भगवान शिव के विभिन्न नाम।।🌺
💮सदाशिव (नित्य, स्वयंभू, सनातन, शाश्वत, सर्वशक्तिमान परमात्मा की उच्चतम अभिव्यक्ति)
💮शिव (शुभ, शुद्ध, कल्याण स्वरूप, प्रथम आत्मा)
💮महादेव (सबसे महान भगवान)
💮शंकर (आनंद के सर्वोच्च दाता)
💮शंभू (स्वयं प्रकाशमान)
💮भोलेनाथ (जो सबसे सरल है, भोले प्राणियों के स्वामी)
💮महाकाल (समय और संहार के स्वामी)
💮महेश (महान ईश्वर, माया के स्वामी)
💮विश्वनाथ (ब्रह्मांड के स्वामी)
💮ओमकारा (ओम के निर्माता)
💮देवाधिदेव (देवों के देव, देवताओं के स्वामी)
💮गंगाधर (गंगा को धारण करने वाले)
💮रामेश्वर (श्री राम के ईश्वर या श्री राम जिनके ईश्वर है)
💮वैद्यनाथ (चिकित्सकों, औषधियों के स्वामी)
💮केदारनाथ (पर्वतों के स्वामी)
💮कैलाशनाथ (कैलाश पर्वत के स्वामी)
💮भूतेश्वर (समस्त भूतों, प्राणियों के ईश्वर)
💮पशुपति (सभी जीवों के स्वामी)
💮सर्वेश्वर (सभी के ईश्वर)
💮नटराज (नृत्य के ईश्वर, नटेश्वर)
💮नीलकंठ (नीले कंठ वाले)
💮विषधर (विष को अपने कंठ में धारण करने वाले)
💮भैरव (भय का नाश करने वाले)
💮रुद्र (समस्त समस्याओं का नाश करने वाले)
💮औगढ़ (जो हर समय आनंद में रहते हैं और आनंद प्रदान करते हैं)
💮नागभूषण (नागों को आभूषण के रुप में धारण करने वाले)
💮दिगंबर (जो आकाश को अपने वस्त्र के रूप में धारण करते है)
💮हर (पापों व तापों को हरने वाला)
💮कपाली (कपाल की माला पहनने वाले)
💮स्वयंभू (स्वनिर्मित)
💮उमापति (उमा/पार्वती के पति)
💮मृत्युंजय (मृत्यु पर विजयी)
💮आशुतोष (तुरंत प्रसन्न होने वाले)
💮भक्तवत्सल (भक्तों को अत्यंत स्नेह करने वाले)
💮विष्णुवल्लभ (भगवान विष्णु के अतिप्रिय)
💮अजा (अजन्मा)
💮त्रिलोकपति (तीनों लोकों के स्वामी)
💮त्रिपुरारी (त्रिपुर का नाश करने वाले)
💮त्र्यंबकम/ त्रिलोचन (तीन नेत्रों वाले)
💮चंद्रशेखर (चंद्रमा को अपना मुकुट बनाने वाले)
💮पिनाकी (पिनाक धनुष धारण करने वाले)
💮त्रिशूलपाणी (त्रिशूल धारण करने वाले)
💮लोकपाल (संसार को संभालने वाले)
💮आदिनाथ (प्रथम भगवान)
💮आदिगुरु (प्रथम गुरु)
💮महागुरु (महानतम गुरु)
💮आदियोगी (प्रथम योगी)
💮महायोगी (महानतम योगी)
💮सनातन (शाश्वत देवता)
💮सर्वयोनि (हर वस्तु, पदार्थ आदि का स्रोत)
💮नित्यसुंदर (सर्वदा सुंदर)
💮पुष्कर (जो पोषण देते है)
💮वाचस्पति (वाक् के भगवान)
💮धनदीप (धन के देवता)
💮वेदकर्ता (वेदों के प्रवर्तक)
💮महाशक्तिमय (जिसके पास असीम ऊर्जा है)
हर हर महादेव 🙏🚩🔱
साभार : अमृत बिंदु

جاري تحميل الاقتراحات...