सा विद्या या विमुक्तये
सा विद्या या विमुक्तये

@Sanatan_Science

8 تغريدة 14 قراءة Nov 07, 2023
दीपावली पूजा पर माता लक्ष्मी का स्वरूप/ चित्र/ मूर्ति कैसी हो?
#दीपावली
#Thread
स्फुरत्कांतीमतिविकासि कमलेस्थिता ।
श्रीर्द्देवी पयसस्तस्मादुत्थिता धृतपंकजा।।
पद्मपुराण
1
जब माँ लक्ष्मी क्षीर सागर से प्रकट हुईं तो वो खिले हुए कमल पर विराजमान और हाथ में कमल लिए हुए थीं।
लक्ष्मीर्याम्य कराम्भोजावामे श्रीफलसंयुता ।।
अग्निपुराण के अनुसार-
लक्ष्मी के दाएं हाथ में कमल तथा बाएं हाथ में श्रीफल होता है।
2
नमस्तेऽस्तु महामाये श्रीपीठे सुरपूजिते ।
भगवती श्री पीठ पर विराजित हों।
3
शङ्खचक्रगदाहस्ते महालक्ष्मि नमोऽस्तुते ।।
शंख चक्र गदा धारण किये हुए हों।
नमस्ते गरुड़ आरूढे कोलासुरभयंकरि । सर्वपापहरे देवी महालक्ष्मी नमोऽस्तुते ॥
गरुड़ पर आरूढ़ अर्थ गरुड़ पर बैठी हुई हों
4
पद्मासनस्थिते देवी परमब्रह्मस्वरूपनि । परमेशि जगन्मातर्मालक्ष्मि नमोऽस्तुते ॥
पद्म अर्थात कमल आसन पर विराजित हों।
5
लक्ष्मी खड़ी अवस्था मे ना हों। पैर बाहर न निकले हों अर्थात जाने को तैयार न हों अर्थात सदैव हमारे घर में ही वास करें।
व्यापारिक संस्थानों खड़ी लक्ष्मी की पूजा के विषय मे कहा गया है उत्तर दिशा में माता का स्थान बनाएं,
6
और धूप की भस्म, जाला, फटे पुराने कागज, खाली पैकेट आदि इकट्ठे न करें, अर्थात सफाई रखें, गुलाब के इत्र से दुकान मंदिर को सुवासित रखें।
7

جاري تحميل الاقتراحات...