Nirgunbhairavi
Nirgunbhairavi

@nirgunaady

3 تغريدة 49 قراءة Aug 06, 2023
एकनिष्ठ होकर सिद्धि मंत्र या किसी एक ही मन्त्र पर परिश्रम कीजिये। यदि आप तन्त्र में कुछ प्राप्त करना चाहते हैं तो गुरु से दीक्षा लीजिए और उनसे मन्त्र ले उस मन्त्र पर प्रचंड परिश्रम कीजिए एक पुरुश्चरन/चार पुरुश्चरण लगातार पुरुश्चरण दर पुरुश्चरण करते जाइए उससे वह देवता आपका
मनचाहा फल देगा।
यदि गुरु की प्राप्ति नहीं है तो चालीसा और शतनाम कीजिए। शतनाम का 10000 का एक पुरुश्चरण है, चार पुरुश्चरण कीजिये। क्रिया में स्थिर होना सीखिए। बन्दर मत बनिए कभी इस डाल तो कभी उस डाल। ये क्षेत्र वीरों का है, अत्यन्त परिश्रम कीजिए/संकल्प बनाइए। या तो सिद्धि मिलेगी
या मृत्यु! एक ही स्थान पर गड्डा खोदिये जगह जगह गड्ढे खोद कर समय बर्बाद मत कीजिए।
धन सम्पत्ति ऐश्वर्य यशमान भूमि भवन वाहन नौकर चाकर सब कुछ की मांग कीजिये संकल्प में।
एकनिष्ठ बने व स्थिरप्रज्ञ से जुड़े रहे।
गुरु/पितृ/कुलदेवी/ईष्ट को प्रथम चरण माने और सफल होने पर ही अगली साधना करें।

جاري تحميل الاقتراحات...