7 تغريدة 3 قراءة Jul 23, 2023
1/n
@ANI ने कई बार फैलाए हैं भ्रामक न्यूज़, देखें- भ्रामक न्यूज की पूरी लिस्ट
#Misleading #ANI #FakeNews
2/n
@ANI का पूरा नाम एशियन न्यूज इंटरनेशनल है। ANI की बेवसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक उसकी स्थापना 50 साल पहले हुई थी। एएनआई का दावा है कि वह आज दक्षिण एशिया की अग्रणी मल्टीमीडिया समाचार एजेंसी है, जिसके भारत, दक्षिण एशिया और दुनिया भर में 100 से अधिक ब्यूरो हैं।
3/n
@ANI ने अपनी सेवाओं के बारे में बताया है कि TV चैनलों के लिए शिथिल रूप से संपादित समाचार फीड, रेडियो के लिए ऑडियो बाइट्स, वेबसाइटों और मोबाइल वाहकों के लिए लाइव वेब कास्टिंग और स्ट्रीम की गई सामग्री और समाचार पत्रों, पत्रिकाओं और वेबसाइटों के लिए समाचार तार सेवाएं शामिल हैं।
4/n
#ANI ने साल 2022 की शुरूआत भ्रामक न्यूज के साथ की थी। उन्होंने नए साल पर दिल्ली के इंडिया गेट के पहले सूर्योदय का बताकर एक वीडियो शेयर किया था।
#FactCheck- यह वीडियो गेटवे ऑफ इंडिया, मुंबई का था।
यहां पढ़ें- फैक्ट चेक dfrac.org
5/n
#ANI ने 26 अगस्त 2021 को ट्वीट किया कि टोलो न्यूज के पत्रकार जियार खान की तालिबान ने हत्या कर दी
फैक्ट-पत्रकार जियार खान ने ट्वीट कर बताया था कि उनकी हत्या नहीं हुई है, बल्कि तालिबान ने उन पर हमला किया था। बाद में @ANI ने भी स्पष्ट किया।
#FactCheck: dfrac.org
6/n
#ANI ने 28 Oct 2019 को एक वीडियो ट्वीट कर बताया कि तेलंगाना के खम्मम के सरदार पटेल स्टेडियम में पटाखों की दुकानों में आग लगी।
फैक्ट- यह वीडियो 2016 में महाराष्ट्र के औरंगाबाद में पटाखों की दुकानों में लगी आग का था। जिसके बाद @ANI ने वीडियो पर स्प्ष्टीकरण दिया और माफी मांगी।
7/n
@ANI UP ने अप्रैल 2020 में नोएडा के DCP संकल्प शर्मा के बयान पर ट्वीट किया कि तब्लीगी जमात के सदस्यों के संपर्क में आए लोगों को क्वॉरंटीन कर दिया गया है।
फैक्ट-@DCP_Noida ने ट्वीट किया- तब्लीगी जमात का कोई जिक्र नहीं था। आप गलत उद्धरण दे रहे हैं और फर्जी खबरें फैला रहे हैं।

جاري تحميل الاقتراحات...