सा विद्या या विमुक्तये
सा विद्या या विमुक्तये

@Sanatan_Science

7 تغريدة 5 قراءة Mar 19, 2023
हनुमान द्वादशनाम स्तोत्र
~ Remedies ~
ये चमत्कारिक पाठ संकट के समय संकटमोचक की तरह काम करता है।
अर्थ-
1. हनुमान - एक बार क्रोधित होकर इंद्र ने इनके ऊपर वज्र का प्रहार किया था, वज्र इनकी ठोड़ी (हनु) पर लगा। हनु पर वज्र का प्रहार होने के के कारण ही इनका नाम हनुमान पड़ा।
+
2. पिंगाक्ष-माने भूरी आंखों वाला। अनेक धर्म ग्रंथों में हनुमानजी को भूरी आंखों वाला बताया है। इसलिए इनका एक नाम पिंगाक्ष भी है।
3. फाल्गुनसख: - अर्जुन का एक नाम फाल्गुन भी है। हनुमानजी ने युद्ध में अर्जुन की सहायता की थी। फाल्गुनसख: का अर्थ है अर्जुन की सहायता करने वाले।
+
4. रामेष्ट - अनेक धर्म ग्रंथों में हनुमानजी को श्रीराम का प्रिय बताया गया है। रामेष्ट का अर्थ भी यही है- राम के प्रिय।
5. लक्ष्मणप्राणदाता - जब लक्ष्मण पर संकट आया तब हनुमानजी ने ही उनकी सहायता की। इसलिए हनुमानजी को लक्ष्मणप्राणदाता भी कहा गया है।
+
6. उदधिक्रमण - इस नाम का अर्थ है- समुद्र का अतिक्रमण करने वाले यानी लांघने वाले। समुद्र को लांघने के कारण ही इनका एक नाम ये भी है।
7. अमितविक्रम - विक्रम का अर्थ है पराक्रमी और अमित का अर्थ है बहुत अधिक। हनुमानजी के पराक्रम की कोई सीमा नहीं है, इसलिए इनका एक नाम ये भी है।
+
8. दशग्रीवदर्पहा - इस नाम का अर्थ है रावण का घमंड तोड़ने वाला। हनुमानजी ने कई बार रावण का घमंड तोड़ा। इसलिए इनका एक नाम ये भी प्रसिद्ध है।
9. अंजनीसूनु - माता अंजनी का पुत्र होने के कारण हनुमानजी को अंजनीसूनु भी कहा जाता है।
+
10. वायुपुत्र - हनुमानजी का एक नाम वायुपुत्र भी है। पवनदेव के औरस पुत्र होने के कारण ही इन्हें वायुपुत्र भी कहा जाता है।
11. महाबल - हनुमानजी के बल की कोई सीमा नहीं है। वे बलवानों में भी बलवान है। इसलिए इनका एक नाम महाबल भी है।
+
12. सीताशोकविनाशन - माता सीता के शोक का निवारण करने के कारण हनुमानजी का ये नाम पड़ा।
इस तरह के और स्तोत्र अष्टकम् आदि को सुनने के लिए हमारे youtube चैनल को देखें, इसका link ट्विटर Bio में दिया गया है।

جاري تحميل الاقتراحات...