Manoj Singh™
Manoj Singh™

@ManojSDabas

4 تغريدة 3 قراءة Apr 28, 2023
कोटि शब्द का अर्थ है प्रकार यानी हिन्दुओं के 33 प्रकार के देवता हैं। कोटि शब्द को ही बोलचाल की भाषा में करोड़ में बदल दिया गया। इसीलिए मान्यता प्रचलित हो गई कि कुल 33 करोड़ देवी-देवता हैं। 33 कोटि देवी-देवताओं में आठ वसु, ग्यारह रुद्र, बारह आदित्य, इंद्र और प्रजापति शामिल हैं।
कौन-कौन शामिल हैं 33 कोटि देवताओं में
33 कोटि देवी-देवताओं में
आठ वसु,
ग्यारह रुद्र,
बारह आदित्य,
इंद्र और प्रजापति शामिल हैं।
कुछ शास्त्रों में इंद्र और प्रजापति के स्थान पर दो अश्विनी कुमारों को 33 कोटि देवताओं में शामिल किया गया है।
ये हैं अष्ट वसुओं के नाम- 1. आप 2. ध्रुव 3. सोम 4. धर 5. अनिल 6. अनल 7. प्रत्यूष 8. प्रभाष
ये हैं ग्यारह रुद्रों के नाम- 1. मनु 2. मन्यु 3. शिव 4. महत 5. ऋतुध्वज 6. महिनस 7. उम्रतेरस 8. काल 9. वामदेव 10. भव 11. धृत-ध्वज
ये हैं बारह आदित्य के नाम- 1. अंशुमान 2. अर्यमन 3. इंद्र 4. त्वष्टा 5. धातु 6. पर्जन्य 7. पूषा 8. भग 9. मित्र 10. वरुण 11. वैवस्वत 12. विष्णु

جاري تحميل الاقتراحات...